बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

मुठभेड़ में मारे गए 3 इनामी नक्सली, हथियार समेत भारी मात्रा में दैनिक सामग्री बरामद

मुठभेड़ में मारे गए 3 इनामी नक्सली, हथियार समेत भारी मात्रा में दैनिक सामग्री बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के ढोलकला और पेड़ापाल की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानो को कामयाबी मिली है। दरअसल पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराया है।

मारे गए माओवादियों की पहचान

मुठभेड़ में जवानों द्वारा मारे गए माओवादियों की पहचान मिलिशिया कंपनी प्लाटून कमाण्डर इन चीफ, मिलिशिया कंपनी सेक्शन ‘बी’ कमाण्डर, बेचापाल आरपीसी डॉक्टर टीम कमाण्डर के रूप में हुआ

जानकारी के मुताबिक घटना स्थल से हथियार और भारी मात्रा में दैनिक सामग्री बरामद हुए हैं। मारे गए तीनों नक्सलियों की पहचान इनामी नक्सली के रूप में की गई है।

नक्सलियों ने बनाया था पुलिस पार्टी को नुक्सान करने की प्लानिंग

थाना फरसपाल एवं ग्राम फुलगट्टा जिला बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में 15 जुलाई को माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाने की नियत से जमा होने की सूचना मिली। इस सूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा का बल सर्चिंग के लिए रवाना हुई। गश्त के दौरान ढोलकाल के जंगल में पहले से घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फयरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

माओवादीयो के शव समेत अन्य समाग्री बरामद

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में नक्सली पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल का सर्च करने पर तीन पुरूष माओवादी का शव बरामद हुए। इसके साथ ही एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक भरमार बंदूक, आईईडी, 5 पिटू एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी समाग्री बरामद किया गया।

बता दें राज्य सरकार के इनाम पॉलिसी के तहत मिलिशिया कंपनी प्लाटून कमाण्डर इन चीफ पर 5 लाख रुपए, मिलिशिया कंपनी सेक्शन ‘बी’ कमाण्डर पर 1 लाख रुपए, बेचापाल आरपीसी डॉक्टर टीम कमाण्डर पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन