मीडिया को दबाने वाले नेताओं की लिस्ट में नरेंद्र मोदी, किम जोंग उन, इमरान खान, शी जिनपिंग समेत 37 नाम

टीआरपी डेस्क। दुनिया में मीडिया की आजादी को कम करने वालों की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, किम जोंग उन, शी जिनपिंग सहित 37 नाम शामिल है। यह लिस्ट रिपोर्टस विदाउट बॉडर्स (आरएसएफ) की तरफ से बनाया गया है।

सोमवार को जारी यह लिस्ट 5 साल बाद आयी है। इससे पहले यह लिस्ट 2016 में जारी की गयी थी। ग्लोबल प्रेस संस्था ने कहा कि इस लिस्ट में शामिल 37 नेताओं में से 17 नाम पहली बार जोड़े गए हैं। कहा गया है कि इन नेताओं ने न सिर्फ अभिव्यक्ति पर रोक का प्रयास किया है बल्कि पत्रकारों को मनमाने ढंग से जेल भी भेजा है। इस लिस्ट में 19 देशों को रेड कलर से दिखाया गया है। अर्थात इन देशों को पत्रकारिता के लिहाज से खराब हालात वाले देशों में से एक बताया गया है। जबकि 16 देशों को ब्लैक कोडिंग दी गयी है, अर्थात यहां स्थिति बेहद खराब है।

See also  नीति आयोग की बैठक से पहले PM नरेंद्र मोदी से मिले CM भूपेश बघेल

इस सूची में शामिल अन्य नामों की अगर बात की जाए तो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसेनारो, हंगरी के विक्टोर ओर्बान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सीरिया के बशर अल असद, ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और बेलारूस के लुकाशेंकों शामिल हैं।

आरएसएफ ने यह लिस्ट 20 साल पहले बनानी शुरू की थी। इसबार जारी किए गए लिस्ट में आरएसएफ ने इन नेताओं की पूरी फाइल तैयार की है, जिसमें प्रेस पर हमले के तरीकों को दर्ज किया गया है। इसमें इस बात का जिक्र है कि वो किस तरह से पत्रकारों को निशाना बनाते हैं, किस तरह से इन देशों में मीडिया पर सेंसर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।