गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

High Alert- ISI एजेंट के साथ 4 पाकिस्तानी राजस्थान सीमा में घुसे, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 (Jammu Kashmir Article 370) के प्रावधान हटाए जाने का मुद्दा वैश्विक स्‍तर पर उठाने के बाद भी पाकिस्‍तान (Pakistan) के हाथ निराशा ही लगी। ऐसे में अब पाकिस्‍तान ने दूसरा रास्‍ता भारत में अशांति फैलाने के लिए चुना है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एजेंट के साथ चार आतंकी भारत में दाखिल हो गए हैं। इसे लेकर राजस्थान और गुजरात बॉर्डर (Rajasthan Gujarat border) समेत पूरे देश में पुलिस और सेना को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

देशभर में हाई अलर्ट जारी

जानकारी के मुताबिक, ये आतंकवादी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट जरिए भारत में दाखिल हुए हैं। पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबे जाहिर होने के बाद राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे हिंदुस्तान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी सिरोही के सभी पुलिस थानों को भी दी गई है। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट (High Alert) हो गई हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खासतौर पर नजर रखने के लिए कहा गया है, क्‍योंकि ऐसी जगहों पर ही आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

सर्तकता बरतने की सलाह

थाने को जारी अलर्ट में कहा गया है, 'पाकिस्‍तान आईएसआई एजेंट (ISI Agent) के साथ चार सदस्‍य अफगानिस्‍तान ग्रुप का पासपोर्ट बनाकर भारत सीमा में प्रवेश हुए हैं, जिससे देश सहित राजस्‍थान व गुजरात बॉर्डर को हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जो कभी भी आतंकी घटना घटित कर सकते हैं...!'

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आतंकी

आपको बता दें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) काफी बौखलाया हुआ है। सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है और आतंकियों की घुसपैठ कराने में जुटा हुआ है। पाकिस्तानी आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। गुजरात में त्यौहारों के दौरान आतंकी हमले का इनपुट इन्टेलीजेंस एजेंसियों ने दिया है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रतनपुर बॉर्डर चेकपोस्ट पर राज्य आरक्षित बल के जवानों की प्लाटून सहित 48 सुरक्षा कर्मियों को बुलेट प्रुफ जैकेट तथा हेलमेट के साथ तैनात कर दिया गया है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन