बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

यात्रीगण ध्यान दें : Indian Railways त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को मिली 4 सुपर फास्ट ट्रेन, 1 अक्टूबर से दुर्ग से होकर चलेंगी ट्रेनें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। Indian Railways त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के लोगों को चार सुपर फास्ट ट्रेनें मिली है। चार सुपर फास्ट ट्रेनों का परिचालन एक अक्टूबर से पुरी तक किया जाएगा।

जिसमें भुवनेश्वर-दुर्ग-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन, खुर्दा रोड -अहमदाबाद-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर-अहमदाबाद-भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, गांधीधाम-खुर्दा रोड- गाधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल है।

यहां से रवाना होगी ट्रेन

त्योहार और रेल यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने चारों गाडिय़ों का परिचालन पुरी तक करने का निर्णय लिया है। भुवनेश्वर-दुर्ग-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से पूरी तक जाएगी।

पूरी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन पूरी से 18.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन 11.55 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी दुर्ग- पूरी स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 16.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 9.15 बजे पुुरी पहुंचेगी ।

खुर्दा रोड अहमदाबाद-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन परिचालन सप्ताह में चार दिन रहेगा। पुरी -अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन पुरी से 17.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन अहमदाबाद 7.25 बजे पहुचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी अहमदाबाद- पुरी स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 18.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 8.55 बजे पुरी पहुचेगी।

पुरी तक जाएगी स्पेशल ट्रेन

भुवनेश्वर-अहमदाबाद-भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 सितंबर से पुरी तक होगा। पुरी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सप्ताह में (हर बुधवार को) 30 सितंबर को पूरी से 18.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन अहमदाबाद 7.25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी 2 अक्टूबर से अहमदाबाद- पूरी स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 18.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन पुरी 8.10 बजे पहुंचेगी।

एक अक्टूबर से पुरी-गांंधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में (हर शनिवार को ) पुरी से 10.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन गांधीधाम 6.40 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी 3 अक्टूबर से गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को होगी। 3 अक्टूबर से गांधीधाम से 23 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 19 बजे पुरी पहुंचेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन