बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बड़ा हादसा: रायगढ़ के मोनेट इस्पात में डस्ट सेटलिंग चेंबर का जाम खोलने के दौरान 5 कर्मचारी झुलसे​​​​​​​, एक की हालत गंभीर

बड़ा हादसा: रायगढ़ के मोनेट इस्पात में डस्ट सेटलिंग चेंबर का जाम खोलने के दौरान 5 कर्मचारी झुलसे​​​​​​​, एक की हालत गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रायगढ़ के एक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 5 लोग झुलस गए हैं, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूपदेवपुर थाना के नहरपाली गांव स्थित JSW मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड में ये हादसा हुआ है। जहां दोपहर को प्लांट के डस्ट सेटलिंग चेंबर में जाम खोलने के दौरान 5 कर्मचारी झुलस गए हैं। सभी को पतरापाली के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी कर्मचारी दोपहर डेढ़ बजे प्लांट के किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेंबर के जाम होने पर पानी का प्रेसर मार रहे थे। तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकला और पानी के साथ गर्म डस्ट का प्रेशर कर्मचारियों पर पड़ा और वे झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई है। पता चला है कि गंभीर घायल शंकर कटकवार को डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया है।

अभी मामला दर्ज नहीं

पुलिस ने घायल हुए कर्मचारियों का नाम जीवनंदन देशमुख्, मधुकर रावटे, शिव साहू, मनीष गुप्ता और शंकर कटकवार बताया है। जो उस वक्त डस्ट सेटलिंग चेंबर से डस्ट निकालने का काम कर रहे थे। भूपदेवपुर थाना के टीआई उत्तम साहू ने बताया कि फिलहाल अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। जब कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और उसमें यदि लापरवाही की बात सामने आती है, तब पूरे मामले में हम FIR दर्ज करेंगे। इधर, एसपी ने भी अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन