टीआरपी डेस्क। मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर गोरेगांव इलाके में हमला हो गया। इस हमले में 3 अधिकारी घायल हुए हैं। यह हमला 50-60 लोगों ने किया। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार NCB की टीम ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस को पक़ड़ने गई थी। टीम ने जैसे ही छापा मारा, कैरी के साथियों ने उन पर पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। हालांकि, NCB टीम ने कैरी और उसके गुर्गे विपुल आगरे, यूसुफ शेख और अमीन अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुई है।

सबसे एक्टिव मेंबर है कैरी

कैरी मोंडिस के पास से NCB टीम को भारी मात्रा में ड्रग्स LSD मिली। शुक्रवार को पकड़े गए दो ड्रग डीलर्स की निशानदेही पर NCB ने छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, NCB को कैरी के बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ लिंक होने की जानकारी मिली थी।

See also  IPL 2020: करो या मरो की स्थिति के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने मुंबई से भिड़ेगा हैदराबाद

बॉलीवुड में NCB एक्टिव

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को 21 नवंबर को गांजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि देर रात उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी अरेस्ट कर लिया गया। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, उनकी लिव इन पार्टनर से NCB ने पूछताछ की थी। फिलहाल, ड्रग्स मामले में NCB का शिकंजा बॉलीवुड और टीवी जगत पर कसता जा रहा है।

कौन हैं समीर वानखेड़े?

महाराष्ट्र के रहने वाले समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। भारतीय राजस्व सेवा ज्वाइन करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिप्टी कस्टम कमिश्नर के तौर पर हुई थी। उनकी काबिलियत की वजह से ही उन्हें बाद में आंध्र प्रदेश और फिर दिल्ली भी भेजा गया। उन्हें नशे और ड्रग्स से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वानखेड़े के नेतृत्व में ही दो सालों के अंदर करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया। हाल ही में समीर वानखेड़े को डीआरआई से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में ट्रांसफर किया गया है।

See also  Twitter को छोड़ भारतीय यूजर्स कर रहे देसी Koo App का उपयोग, 48 घंटे में बनाया 1 लाख डाउनलोड्स का रिकॉर्ड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।