बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

शरद पवार और पीएम मोदी के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी हलचल तेज

शरद पवार और पीएम मोदी के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी हलचल तेज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच आज 50 मिनट तक बैठक हुई है। यह मीटिंग प्रधानमंत्री आवास पर हुई, बैठक के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1416290535086583808?s=20

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "राज्यसभा सांसद शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।" इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। यह बैठक संसद के मानसून सत्र से दो दिन पहले और महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में तनाव की खबरों के बीच हो रही है, जिसमें शरद पवार की पार्टी भी शामिल है।

गांधी परिवार के साथ मीटिंग के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि शरद पवार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। इस बयान का दिग्गज मराठा नेता शरद पवार खंडन किया है। पवार ने संवाददाताओं से कहा, "यह कहना गलत है कि मैं राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार हूं।" 80 वर्षीय पवार, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष की बड़ी दीवार खड़ी करने की पहल की थी, ने भी कहा कि 2024 के चुनावों के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, "राजनीतिक स्थितियां बदलती रहती हैं।"

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन