प्रीमियम शॉप
LOCKDOWN में रायपुर के प्रीमियम शॉप से करीब 500 पेटी महंगी शराब गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्टेशन रोड पर स्थित प्रीमियम शराब दुकान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. दरअसल, आबकारी विभाग ने यहाँ दबिश देकर दुकान से करीब 500 पेटी शराब का झोल उजागर किया है। दुकान खुलने पर की गई ऑडिट में महंगी शराब की करीब 500 पेटी में हेरफेर पाया गया हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान प्रीमियम शॉप से शराब गायब होने की आशंका जताई जा रही है, आज गड़बड़ी की शिकायत पर आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ही मामले की जानकारी सामने आई है.

गौरतलब है कि राज्य में सोमवार से शराब की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है, जिसके लिए दुकानों को खोला गया। लेकिन लॉकडाउन में चोरी छिपे शराब दुकानों में गड़बड़ी सामने आने से अधिकारियों के होश उड़ गए हैं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  Big Breaking : लाल किले के पास बड़ा धमाका, खड़ी कार में हुआ विस्फोट, अफरा-तफरी का माहौल…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।