गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

शादी से लौट रही युवती को 6 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सदमे में है यह इलाका .........

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRPDESK @ ADITYA TRIPATHI:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर मिल रही है। 6 आरोपियों ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दंरिंदगी की है।

बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

जानकारी के अनुसार घटना पंडरापाठ चौकी का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की शादी सामारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी।

इस दौरान पीछा कर रहे 6 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर लिए। इसके बाद सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।

इधर नाबालिग का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन