मुंबई। चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है । इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है । वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हलचल तेज है । चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार है क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं । मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और यह 4 चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं।


भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को मौका दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल्ल पटेल चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से छठी सीट के लिए भाजपा के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच है। ऐसा दो दशक बाद हो रहा है जब महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए ‘मुकाबला’ देखा जा रहा है।

See also  coronavirus: जानें कैसे इन तीन देशों ने बिना वैक्सीन के कोरोना संक्रमण पर पाया काबू? ऐसी कौन सी चीज है जो करती है वैक्सीन की तरह काम


महा विकास आघाडी गठबंधन और विपक्षी दल भाजपा ने अपने-अपने विधायकों को मतदान के पहले मुंबई के विभिन्न होटलों में ठहराया था जहां पार्टी के नेताओं ने उन्हें मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया। मतदान के लिए, शुक्रवार सुबह तीन बसों में सवार होकर भाजपा के विधायक सबसे पहले विधान भवन पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, राकांपा नेता, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल और खाद्य तथा आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल सबसे पहले पहुंचने वाले नेताओं में से थे। भुजबल ने महा विकास आघाडी के सभी चार प्रत्याशियों के विजयी होने का विश्वास जताया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।


राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुरू
वहीं, राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान आज सुबह नौ बजे शुरू हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा परिसर में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। राजस्थान के 200 विधायक चार सीटों के लिए मतदान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के विधायक अपने-अपने होटलों से बसों के जरिये विधानसभा पहुंचे।

See also  CM VISHNIDEV SAI:'भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि, कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके'


राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों के लिए मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जबकि वह मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा का भी समर्थन कर रही है। संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें और भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है।


इसके बाद कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। कांग्रेस को अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 15 और वोट (कुल 41) चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्दलीय और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को मिलाकर उनके पास कुल 126 विधायकों का समर्थन है। वहीं, भाजपा के 30 अधिशेष और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन सदस्यों के मत के साथ निर्दलीय चंद्रा के पास कुल 33 वोट हैं। चंद्रा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के लिए 41 मत चाहिए। 

See also  आरपीएफ ने टिकट दलालों के विरुद्ध चलाया ऑपरेशन ‘थंडर’, 387 दलाल गिरफ्तार