इंडिगो और स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों सहित 7 गिरफ्तार, 72.46 लाख रु की कीमत के सोने की तस्करी का है आरोप

टीआरपी डेस्क। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चार कर्मचारियों समेत सात लोगों को कथित रूप से 72.46 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह से लौटने पर तीन लोगों को रोका।

इसमें कहा गया, “पूछताछ के आधार पर यह पता चला कि सोने की तस्करी में इंडिगो एयरलाइन के तीन और स्पाइसजेट का एक कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने पूर्व में 960 ग्राम सोने की तस्करी में लिप्त होने की भी बात मानी।”

पूर्व में तस्करी कर लाए गए सोने के साथ मौजूदा तस्करी के सामानों को मिलाकर कुल 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की गयी। बयान में कहा गया कि तीन यात्रियों और एयरलाइनों के चार कर्मचारियों सहित सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।