गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बैंकों से 7200 करोड़ की धोखाधड़ी-सीबीआई ने देश भर में 187 जगह पर की छापेमारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। 15 बैंकों से जुड़े 42 धोखाधड़ी के मामले पर सीबीआई ने देश भर में 187 जगहों पर छापेमारी की है।

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक 42 मामलों में करीब 7200 करोड़ की बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

धोखाधड़ी के चार मामले ऐसे है जिसमें 1 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम की हेराफेरी हुई है।

वहीं 11 मामलों में 100 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है।

सीबीआई के अनुसार आंध्रप्रदेश के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन ओवरसीज बैंक, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, देना बैंक, पीएंडबी , पंजाब सिंध बैंक, सेंट्रेल बैैंक, यूनियन बैंक, आईडीबीआई, बीओबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया शामिल है।

यूको बैंक में करीब 87 करोड़ के ऋण घोटाले में सीबीआई ने मुरैना में दस जगह पर छापे मारे हैं।

सीबीआई ने विधायक रघुराज कंषाना के आवास पर भी कार्रवाई की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन