गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

यहां में मास्क नहीं पहनने पर 78 साल के बुजुर्ग ने अधेड़ बेटे को गला घोंट कर मार डाला

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोलकाता। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर मास्क लगाने से इनकार करने पर पश्चिम बंगाल में 78 वर्षीय पिता ने बेटे को हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में 45 साल के बेटे का शव पड़ा था।

घटना कोलकाता के शोवाबाजार इलाके की हैै। यहां बंशीधर मलिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। जो शाम 7 बजे श्यामपुकुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने बेटे को कपड़े से लगा घोंटकर मार डाला। बेटा हर दिन शाम को बिना मास्क लगाए घर से बाहर जाता था। कई बार इसके लिए टोका और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को भी कहा, लेकिन उसने एक न सुनी। इसलिए कहासुनी के बाद गुस्से में बेटे की जान ले ली।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन