7th Pay Commission: DA में बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिला एक और तोहफा!

टीआरपी डेस्क। 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़कर मिलेगा। अगस्त से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को संशोधित दरों के अनुसार बढ़ा हुआ एचआरए मिलेगा।

व्यय विभाग ने 7 जुलाई 2017 को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि जब महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो मकान किराया भत्ता संशोधित किया जाएगा। 1 जुलाई से महंगाई भत्ते को 28 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते HRA भी संशोधित किया गया है।

संशोधन के बाद अलग-अलग कैटेगरी के लिए हाउस रेंट अलाउंस में 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ‘एक्स’ कैटिगरी के शहरों के लिए एचआरए बेसिक पे का 27 फीसदी ‘वाई’ कैटिगरी के शहरों के लिए यह 18 फीसदी और ‘जेड’ कैटिगरी के शहरों के लिए बेसिक पे का 9 फीसदी होगा। फिलहाल तीनों कैटिगरी के लिए यह 24 फीसदी, 16 फीसदी और 8 फीसदी है।

See also  राज्य सरकार ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, इन पेंशनर्स का 10% तक बढ़ा महंगाई भत्ता
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।