7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, सितंबर में होगा डीए/डीआर का भुगतान

टीआरपी डेस्क। 7th Pay Commission: कोरोना महामारी के चलते ठप्प हो चुकी अर्थव्यवस्था के दौरान महंगाई ने भी कमर तोड़ रखी है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को फ्रीज़ कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने इसकी बहाली के संकेत दिये हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत सितंबर में दे सकती है। पहले ये माना जा रहा था कि बढ़े हुए DA का पैसा जुलाई की सैलेरी में आएगा, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अब सितंबर के आखिर में सैलरी के साथ पिछली तीन किस्त भी आएगी। करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को दोबारा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का इंतजार है।

वित्त मंत्रालय और DoPT (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) के साथ हुई बैठक में ये तय किया गया कि महंगाई भत्ता, महंगाई राहत की बहाली सितंबर 2021 से की जाएगी। इसका मतलब केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में मोटा इजाफा होगा।

See also  जम्मू-कश्मीर: TV एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या में शामिल रहे आतंकी ढेर

जेएमसी सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा “केंद्रीय कर्मचारियों ओर पेंशनर्स को दो महीने का इंतजार करना होगा। जनवरी 2021 और जुलाई 2021 के दोनों महंगाई भत्तों का ऐलान सितंबर 2021 में किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 फीसद डीए मिल रहा है। जनवरी 2019 में यह बढ़कर 21 फीसद हो गया था। बहाली के बाद यह 28% तक जाएगा।

डीए भुगतान की तीन किस्तों और जून 2021 में बढ़ने वाला डीए भी सितंबर में ही दिया जाएगा। सितंबर में जुलाई और अगस्त का एरियर भी कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।