अहमदाबाद। (Textile warehouse fire in Ahmedabad ) गुजरात के अहमदाबाद में नानूकाका एस्टेट के एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई, जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार पिराना-पिपलाज रोड स्थित इमारत में आग लगने के कारण विस्फोट हो गया था। इस इमारत में बने गोदाम की छत गिर गई, जिसके नीचे दबने से 9 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 12 घायलों में से 9 वहां लाते ही मृत घोषित कर दिए गए और अन्य का इलाज जारी है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया,” गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। छत के मलबे की नीचे कई लोगों के दबे होने का अनुमान है, जिन्हे बाहर निकालने कीे कोशिश जारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।