बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

भारत में थी बड़े आतंकी हमले की साजिश, केरल और बंगाल से अलकायदा के 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल (Kerala) के एर्नाकुलम से 3 और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद से अलकायदा (Al-Qaeda) के 6 संदिग्ध आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी देश में कोई बड़ा आतंकी हमला करने की तैयारी में थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अलकायदा (Al-Qaeda) के बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए इससे जुड़े 9 संदिग्ध आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने अलकायदा मॉड्यूल के कथित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए केरल (Kerala) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में छापे मारे। यह छापेमारी केरल ने एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में की गई है।

एनआईए को खबर लगी थी कि अलकायदा, भारत में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, कई आतंकी भारत में प्रतिष्ठित संस्थानों की रेकी कर चुके हैं और जल्द ही किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना है। जांच में पता चला कि कुछ आतंकी केरल और पश्चिम बंगाल में छुपे हैं और वहीं से इस साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। एनआईए ने एर्नाकुलम (केरल) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे और अल-कायदा के पाकिस्तान प्रायोजित मॉड्यूल से जुड़े 9 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

18 से 11 अक्टूबर के बीच करने वाले थे बड़ा आतंकी हमला

अभी तक की जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अलकायदा के संदिग्ध आतंकी इजरायली सांस्कृतिक और रिलीजियस सेंटर को निशाना बनाने वाले थे। ये आतंकी 18 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच यहूदियों के त्योहार के दौरान भारत के अलग-अलग हिस्सों में इजरायली लोगों पर हमला करने के फिराक में थे।

इन आतंकियों के पास से डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, देसी हथियार, घर में विस्फोटक उपकरण बनाने से जुड़े कागजात समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आतंकियों के नाम मुर्शीद हसन, याकूल बिस्वास, मोर्शफ हुसैन, नजमुस साकिब, अबू सूफियान, मैनुल मंडल,  लियू यीन अहमद, अल मामून कमाल और अतितुर रहमान है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, इन लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अलकायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था। इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लगा था और हथियार और गोलाबारूद खरीदने के लिए गैंग के कुछ सदस्य दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन