दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान का नाम सुब्रतो सरकार (28 वर्ष) है, जो कि बंगाल का रहने वाला है। सीआरपीएफ 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर जवान तैनात था। जवान शादीशुदा था और एक उसकी एक बच्ची भी है।

बताया जा रहा है कि वह बहुत ही शांत स्वभाव का था। जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त जवान टावर मोर्चे पर था और घर वालों से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  ATM कर्मचारियों ने 28 लाख का गबन, मशीन में रुपए डालते समय निकाल ली रकम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।