सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान दोरनापाल स्थित 223 बटालियन में पदस्थ था। सीएरपीएफ के इस जवान का नाम कमला कांता रोहिदास है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान कुछ दिन पहले ही अवकाश से लौटा था। जो कि ओडिशा के झारसुगुड़ा का रहने वाला था। रोहित 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था और दोरनापाल के 223 बटालियन में तैनात था।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने की है। एसपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जवान के चैटिंग की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कब तक काटोगे जिंदगी सिगरेट सिगार में, कुछ दिन गुजारो दिल्ली एनसीआर में....


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।