स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के 1 दिन पूर्व नक्सलियों की तर्ज पर नक्सलियों के ही खिलाफ टांगा गया बैनर, किया अत्याचार का विरोध

सुकमा। कोंटा के बस स्टैंड में नक्सलियों के खिलाफ नक्सलियों के ही तर्ज़ पर अज्ञात लोगों ने बैनर लगाए हैं। जनताना सरकार के नाम पर लगे बैनर में आदिवासी जनता पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया है।

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के 1 दिन पूर्व कोंटा नगर के बीचो-बीच स्थित बस स्टैंड में जनताना सरकार के नाम पर बैनर पोस्टर लगा नजर आया। बैनर में आदिवासियों के हितैषी के नाम से जनता पर हो रहे हत्याकांड का विरोध किया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों पर आदिवासियों का शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है।
बैनर में किसी नक्सली संगठन का नाम नहीं होने के कारण पुलिस इसे नक्सली बैनर नहीं मानते हुये अज्ञात लोगों का कारनामा बता रही है। बैनर लगने की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस ने बैनर को बस स्टैंड परिसर से निकाल कर अपने कब्जे में कर लिया है। लेकिन कोंटा नगर के बीचो-बीच लगे इस बैनर पोस्टर को देखकर नगर वासियों में दहशत का माहौल है और वह इसे नक्सली बैनर समझ रहे हैं।

See also  तो शहर में इसलिए बढ़ रही हैं चाकूबाजी की घटनाएं! 502 लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए चाकू

नक्सलियों के खिलाफ नक्सली के तर्ज पर ही बैनर लगाए जाने के इस मामले में सुकमा SP सुनील शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 4 से 5 स्थानों पर यह बैनर टंगा मिला है। उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि नक्सलियों के बीच दो फाड़ हो गया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।