टीआरपी डेस्क। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के रिश्तेदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला अफसर के पुत्र ने मामूली विवाद के चलते युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की है। मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात महिला अफसर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह का कचना रेलवे फाटक के पास कार आगे-पीछे करने को लेकर एक युवती से मामूली विवाद हुआ था।

बीती रात एक महिला अफसर के बेटे ने पहले तो ओवरटेक कर एक कार को रोका और फिर उसमें बैठे युवक-युवती से मारपीट और गाली-गलौच की। इस मामले में युवती की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में महिला अधिकारी के बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। महिला अधिकारी का नाम गीता देवी सोनी है। गीता देवी सोनी अभी फाइनेंस डिपार्टमेंट में एडिश्नल डायरेक्टर है। एडिश्नल डायरेक्टर के बेटे पर धारा 341, 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम देवेंद्र प्रताप सिंह है। घटना कचना फाटक रविवार रात की है।

जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा कार का पीछा कर ऐश्वर्य किंगडम स्थित घर के पास गाड़ी रुकवा कर युवती समेत उसके भाई के साथ मारपीट की गई। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी युवक देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि प्रार्थी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के रिश्तेदार हैं।

वहीं आरोपी देवेन्द्र प्रताप ने भी एक लिखित शिकायत पीड़ित पक्ष के खिलाफ की है। फिलहाल पुलिस दोनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।