आत्महत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्‍महत्‍या का कारण अब तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। वहीँ इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले लिया है।

खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मृतक अजय डेहरिया पिता स्वर्गीय गेंदू राम डेहरिया उमर 26 साल खमतराई सतनामी पारा का रहने वाला था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भिजवा दिया गया है। फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया ये मामला पुलिस की नज़र में आत्महत्या का ही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

See also  कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना में आंशिक संशोधन हेतु सीएम ने केंद्रीय रेलमंत्री को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।