आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

रायपुर। Petrol Diesel Price Hike पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

हुपेंडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों व तानाशाही रवैय्ये की बदौलत आज देश मे पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने जा रहा है। साल 2014 से पहले यही भाजपा के लोग बड़े बड़े आंदोलन करते दिखाई देते थे, आज कहां गए वे, क्या उन्हें आज पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं पता चल रही है? या सिर्फ सत्ता हासिल करने इन आंदोलनों की बदौलत देश को गुमराह किया जाता रहा है।

विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नारायण, महिला जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, जिला सचिव एकांत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अनुषा जोसेफ, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अजीम खान, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, प्रदेश सहसचिव आरटीआई विंग संजय गुप्ता व जेवन्ति श्याम एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते क्रम पर एक नजर


28/12/14- 62.90- 55.86
28/12/19- 75.48- 73.09
16/ 2/21- 87.53- 85.99

ये है रायपुर का पिछले 6 सालों में पेट्रोल और डीजल का अलग- अलग समय का बढ़ते क्रम पर दाम
टैक्स (पेट्रोल) 2014- 2021
एक्साइज ड्यूटी- 9.48- 32.98
टैक्स( डीज़ल) 2014- 2021
एक्साइज ड्यूटी 3.56- 31.83

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।