टीआरपी डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। कई राज्यों में इसे रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों को समझाया जा रहा है बिना काम बाहर न निकले। लेकिन कई लोग अब भी ऐसे हैं जो इतना सब होने के बाद भी पुलिस और सरकार की बात नहीं मान रहे है। इन्हीं लोगों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप बिना वजह बाहर निकलना बंद कर देंगे।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर जगह शेयर किया जा रहा है। जैसा कि इस वीडियो में देखा कुछ लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे और महिला पुलिस घूमने वाले लोगों को रोककर उनकी आरती उतार रही है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।https://twitter.com/MohdMuzzammilK/status/1396874572457119745?s=20
