रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बहुचर्चित पीआर एजेंसी कंसोल इंडिया (konsole India) और क्यूब इंडिया के ऑफिस में एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने छापा मारा है। राजधानी रायपुर स्थिति अंबुजा मॉल में संचालित कंसोल इंडिया और क्यूब इंडिया के ऑफिस में शुक्रवार को एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची और जांच कर रही है। दोनों ही एजेंसियों के खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी।

Konsole और क्यूब इंडिया के दफ्तर में एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा, देखें Video

शिकायत के बाद जांच के लिए छापामार कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में एसीबी और ईओडब्ल्यू के अफसर और कर्मचारी पहुंचे हैं। दोनों ही दफ्तरों में जांच जारी है। आपको बता दें कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में प्रचार प्रसार का बड़ा जिम्मा इस एजेंसी के पास था। यह कार्रवाई संवाद से जारी टेंडर के अनियमितता मामले में की गई है। संवाद से जारी हुई टेंडर मामले में ग्रुप से जुड़े लोगो से पूछताछ जारी है। करीब 12 बजे से पूरी टीम यहां पहुंची है। कंसोल ऑफिस के बाहर पुलिस की टीम भी है मौजूद है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने नही दिया जा रहा।

See also  Breaking-भिलाई ​स्टील प्लांट के सीनियर मैनेजर ने शिवनाथ नदी में कूदकर दे दी जान, एनीकट में मिली लाश

Eow के एडीजी जीपी सिंह ने पुष्टि की है। konsole Group से जांच के दौरान कुछ दस्तावेज की मांग की गई थी। किंतु कंपनी की तरफ अभी तक किसी प्रकार के दस्तावेज जमा नहीं हुए। इस वजह से 15 सदस्यों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।