17 दिनों बाद आर्यन खान से मिलने मुंबई के आर्थर रोड पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान, 15 मीनट तक बात करने के बाद लौटे... देखें Video

बॉलीवुड डेस्क। क्रूज शिप ड्रग्स मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन से मिलने आज शाहरुख खान सुबह आर्थर रोड जेल पहुंचे। आर्यन को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद 8 अक्टूबर से आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख आज 18 दिनों बाद पहली बार बेटे से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे।

बेटे से मिलकर शाहरुख खान ने 15 मिनट तक बात की, जेल से बाहर आते हुए उन्होंने मीडिया से बात करने से परहेज किया। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आर्यन के लिए उनके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। जिस पर आज सुनवाई हो सकती है।

बता दें एनसीबी ने आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन और मर्चेंट मुंबई में ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं तथा धमेचा यहां बायकुला महिला कारागार में बंद है। मामले में आरोपी आर्यन खान और अन्य के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं-8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।