बॉलीवुड डेस्क। सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी तांडव की टीम को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में विवाद के चलते अब शर्मिला टैगोर काफी परेशान चल रहीं हैं। जिसके कारण ‘तांडव’ स्टार सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब हो गई है।

‘तांडव’ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी अनुसार, जब से ‘तांडव’ कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुआ है। तब से शर्मिला टैगोर की तबीयत बिगड़ गई है। सीरीज के लगातार विवादों में घिरने की वजह से शर्मिला टौगोर काफी परेशान चल रहीं हैं। शर्मिला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सैफ को हमेशा कोई नया पोजेक्ट साइन करने के लिए कई बार सोचने को कहती हैं। साथ ही किसी भी तरह के पब्लिक सटेटमेंट से भी बचने की सलाह देती हैं।

शर्मिला टैगोर की चिंता

आपको बता दें, सैफ और करीना फरवरी में दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में ‘तांडव’ कॉन्ट्रोवर्सी ने शर्मिला टैगोर की चिंता को बढ़ा दिया है। शर्मिला अक्सर सैफ को अपने सार्वजनिक बयानों और उन परियोजनाओं के बारे में सतर्क रहने के लिए कहती रहतीं हैं।

See also  सैफ अली खान पर हमले के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े, CM साय बोले…

विवाद के बाद सैफ का फैसला

वहीं ‘तांडव’ विवाद के बाद सैफ अली खान ने फैसला किया है कि वह अब सोच समझ कर कोई भी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेंगे। इसके साथ ही वह नए प्रोजेक्ट्स पर अपनी मां की भी राय लेंगे। सभी विचारों के बाद अगर उन्हें काम पसंद आएगा तो ही वह आगे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। बता दें, एक पुराने इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा था कि सैफ बतौर एक्टर कोई भी रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते हैं। वह हमेशा सोच समझ कर ही कोई भी कदम उठाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ‘तांडव’ केस पर सुनवाई की थी। जिसमें कहा गया कि ऐसी स्क्रिप्ट नहीं लिखनी चाहिए, जिससे भावनाएं आहत हो। कोर्ट ने इस मामले में नोटिस भी जारी किया। इसके साथ ही जिन छह राज्यों में एफआईआर दर्ज किया गया। वहां चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। ताडंव के मेकर्स को अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि आप इसके के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।

See also  राजधानी के कोरोना वीर, जो घूम-घूमकर लोगों को कर रहे हैं जागरूक, 52 साल के दिव्यांग जाकिर हुसैन ने पेश की अनूठी मिसाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।