गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

इस दिवाली अपनाएं ग्रीन पटाखे... इसमें हानिकारक गैस कम होने का दावा... यहां 2.75 करोड़ के बिजनेस का अनुमान...

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/बिलासपुर। दिवाली (Diwali) को महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बाजार में तरह- तरह के

पटाखे देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर शहर में लोगों को ग्रीन

पटाखे भी देखने को मिलेंगे। दिवाली को लेकर इस बार कारोबारियों ने खास तैयारियां की हैं। मल्टीपरपज

स्कूल मैदान और रेलवे क्षेत्र में पटाखों की दुकानें सज रही हैं।

 

24 अक्टूबर से दुकानें पूरी तरह खुल जाएंगी। यहां 151 लाइसेंस प्राप्त पटाखा विक्रेता दुकानों का संचालन

करेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रेलवे क्षेत्र में 54 और मल्टीपरपज स्कूल में 97 दुकानें लग रही हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इस बार शहर में 2.75 करोड़ रुपए तक का पटाखा करोबार होगा।

 

जानिए ग्रीन पटाखे के बारे में :

ग्रीन पटाखे दिखने में तो सामान्य पटाखों की तरह होते हैं। इन पटाखों को जलाने पर आवाज भी सामान्य

पटाखों की तरह निकलती है। दरअसल, सामान्य पटाखों को जलाने पर नाइट्रोजन और सल्फर गैस भारी

मात्रा में निकलती हैं जो कि हमारे वायुमण्डल के लिए हानिकारक है। ग्रीन पटाखों को जलाने पर इन

हानिकारक गैसों में 40 से 50 फीसदी तक कमी हो जाती है।

 

150 से 500 रुपए तक की कीमत पर मिलेंगे ग्रीन पटाखें :

व्यापारियों ने बताया कि 150 से 500 रुपए तक ग्रीन पटाखों की कीमत रखी गई है। इसमें फुलझड़ी,

चकरी, अनार और पेंसिल शामिल है। थोक व्यापारियों का कहना है कि पहले की अपेक्षा अब पटाखों

की ब्रिक्री में कमी आ गई है। पहले 4.75 करोड़ रुपए का करोबार हुआ था।

 

निगम का दावा- सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी :

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। मल्टीपरपज मैदान

के बीच में चार डॉक्टरों की टीम, 4 से 6 पुलिस के जवान और फायर फाइटिंग के 6 लोग तैनात रहेंगे।

बाहर पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है ताकि आग लगने पर बचाव के उपाय हो पाएं।

 

इसके अलावा प्रत्येक दुकान में रेत और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है। नहीं रखने पर कार्रवाई

होगी। पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील वाजपेयी ने बताया कि इस दीपावली 10 रुपए से लेकर 8

हजार तक के पटाखे बाजार में उपलब्ध हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन