कलेक्टर के बाद अब SDM की दादागिरी हो रही वायरल, ये साहब भी नजर आए लोगों का तमाचा मारते... लोगों ने कहा कानून नहीं गुंडो का राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ जिले के सूरजपुर जिला कलेक्टर द्वारा एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके अब बाद सूरजपुर के ही एक एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत का ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां वे एक युवक को सड़क पर थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एसडीएम साहब लॉकडाउन का पालन करवाले खुद सड़क पर हैं। वे लोगों से उठक-बैठक करवा रहे हैं और सबको भगा रहे हैं। इसी बीच ये युवक उनसे मिल गया। एसडीएम साहब ने ना आव देखा और ना ताव, उसको जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ जड़ने के बाद उससे उठक-बैठक भी करवाई। युवक इस दौरान उनसे माफी भी मांगता नजर आया।

लोगों की प्रतिक्रिया

अमित ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का नहीं, गुंडों का राज लग रहा| DM/SDM सब जनता पर पद का धौंस दिखाने में लगे हैं| इसी से आम जनता का शासन से भरोसा उठ जाता है और वो हथियार उठा लेते है| DM और SDM पर त्रिपुरा की तरह कड़ी करवाई होनी चाहिए ताकि लोगों का भरोसा सिस्टम पर बना रहे।

See also  TRP कोरोना ब्रेकिंगः एम्स से 6 और मरीज डिस्चार्ज, अब प्रदेश में कुल 10 एक्टिव केस

वहीं एक ट्विटर यूजर संजय अग्निहोत्री का कहना है कि सीआरपीसी धारा 46 के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति को छूने तक की अनुमति पुलिस अधिकारी को नहीं है, सजा देना तो दूर की बात है। मगर भारत तो अंधेर नगरी है!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।