दशहरा बाद गंगरेल रिसोर्ट में होगा भगवा माहौल, जुटेंगे 50 भाजपाई दिग्गज
दशहरा बाद गंगरेल रिसोर्ट में होगा भगवा माहौल, जुटेंगे 50 भाजपाई दिग्गज

विशेष संवादाता, रायपुर
सत्तापक्ष के खिलाफ तेज़ी से आक्रामक हुई भाजपा 6 अक्टूबर को गंगरेल में रणनीतिक बैठक करेगी। इस चिंतन बैठक में केवल वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को ही आमंत्रित किया गया है। फ़िलहाल इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो होने वाली इस बैठक में सभी भाजपा सांसद , विधायक और संगठन के आला औहदेदारों के अलावा सीनियर ही आमंत्रित किये गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शामिल होंगे। वैसे भी नियुक्ति के बाद से अभी तक उनका प्रवास नहीं हुआ है। या भी संभावना जताई जा रही है कि अगर प्रभारी श्री माथुर नहीं आये तो उक्त बैठक उनके छत्तीसगढ़ प्रवास की पूर्व तैयारियां होंगी।

जानकारी के में मुताबिक 50 से अधिक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की इस बैठक की पूरी व्यवस्था मुख्य पार्टी प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर के जिम्मे होगी। बताते हैं कि संगठन में बदलाव के बाद हर माह ऐसी चिंतन बैठक लिए जाने का फैसला लिया गया था। ताकि बैठकों के जरिये आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम् रणनीति बनाई जाये। वहीँ संगठनात्मक बैठकों के साथ ही मुद्दे, खामियां और पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं की खूबियों पर भी चिंतन-मंथन किया जा सके। दशहरा बाद 6 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में प्रभारी के आने से पूर्व विधानसभावार पार्टी कार्यक्रमों की भी रुपरेखा बनाई जाएगी।

See also  Today BJP's Big Demonstration In Corporation -बीजेपी ने घेरा निगम, 70 वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे

बता दें की प्रभारी बनने के बाद से ही ओम माथुर बैक टू बैक पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी संग बैठक कर चुके हैं। कल बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पुरंदेश्वरी से ओम माथुर मुलाकात कर चुके हैं। वैसे उनका छत्तीसगढ़ प्रवास कितने दिनों या घंटों का होगा यह तय नहीं हुआ है। परंतु इतना तो स्पष्ट है की वे सभी विधायकों, सांसदों और दिग्गज पार्टी नेताओं का अध्ययन करके ही छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।