सहारनपुर। उतर प्रदेश में हाथरस (Hathras) की घटना के बाद सहारनपुर (Saharanpur) जिले के थाना नकुड के तहत एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना नकुड के एक गांव में शुक्रवार देर शाम किशोरी को घर मे अकेला पाकर वहीं के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गये। परिजनों के वापस आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। मीणा ने बताया कि किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों गौरव और सागर के विरूद नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाथरस मामले में योगी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की

UP gang-rape: PM Modi speaks to UP CM Yogi Adityanath, seeks strict action  - INDIA - GENERAL | Kerala Kaumudi Online

इधर, हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। योगी ने ट्वीट में लिखा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। योगी सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश पर पीड़िता के परिवार ने असहमति जताई है।

See also  Janjgir-Champa: गैंगरेप, हत्या और लूट के मामले में दो दोषियों को 4-4 बार आजीवन कारावास, "आखिरी सांस तक जेल"

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।