कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया में शेयर करना पड़ सकता है महंगा... सरकार ने चेताया

टीआरपी डेस्क। देश में एक तरफ जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना को हराने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। आमतौर पर देखा जा रहा है कि लोग वैक्सीन लगाने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर रहे हैं और पोस्ट लिख रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, तो अब सावधान हो जाइए। सरकार ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर डालने को लेकर चेतावनी जारी की है।

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का मतलब उस कागजात से है जो कोरोना की वैक्सीन दिए जाने के बाद दिया जाता है। यह हार्ड या सॉफ्ट दोनों कॉपी के रूप में हो सकता है। वैक्सीन लगाने के तुरंत बाद इसे मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, और तत्काल लोग इसे शेयर भी कर देते है, लेकिन क्या आप जानते है कि साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से यह सही नहीं है।

See also  संसद में केंद्र सरकार ने दिया कोरोना वैक्सीन की बर्बादी पर जवाब, छत्तीसगढ़ समेत इस राज्य पर लगा था वेस्टेज का आरोप

क्या कहा है सरकार ने?

दरअसल, साइबर दोस्त के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लोगों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन शेयर न करने पर चेतावनी दी है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। पोस्ट में कहा गया कि इन जानकारियों का इस्तेमाल जालसाजी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको इससे सावधान रहना चाहिए।

कैसे मिलता है कोविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट?

इस सर्टिफिकेट को आप ऑनलाइन आरोग्य सेतु ऐप या फिर CoWin पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको आरोग्य सेतु ऐप में लॉग इन करना है। उसके बाद आपको CoWin सेक्शन पर जाना है। उसके बाद आपको यहां पर अपनी बेनिफियर्सी आईडी दर्ज करनी है। उसके बाद डाउनलोड करने के लिए गेट सर्टिफिकेट बटन पर टैप करना है।

इसके अलावा Cowin वेबसाइट पर जाना है, यहां पर आपको बेनिफिशरी आईडी दर्ज करनी है। उसके बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करना है।

See also  आरटीओ चालान भुगतान के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।