TRPDESK.असम के नागांव जिले के 30 वर्षीय शख्स ने कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए जाने के बाद कथित तौर पर खुद की जान ले ली. कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया यह शख्स अस्पताल के बाथरूम मे गिरा हुआ मिला था. बताया जा रहा है कि उसने शनिवार को अपना गला कथित तौर पर काट लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वह कोरोना से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. यह शख्स तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए धार्मिक आयोजन में भी शामिल हुआ था.

कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उसे 7 अप्रैल को महाराष्ट्र के अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उसे कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद शनिवार को उसने कथित तौर पर अपना गला काट लिया. कहा जा रहा कि उसे अस्पताल के बाथरूम में बेसुध पाया गया था और सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई.

See also  राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर! अप्रैल में पहली बार आए सबसे ज्यादा केस, 10 दिन में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार

युवक की मौत की खबर सुनकर उसके गांव वाले हैरान हैं. उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी अपने परिवार को दी थी. हालांकि, उन्हें ये नहीं पता था कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित था.

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोनावायरस संकट से ज्यादा प्रभावित राज्य है. यहां कोरोनावायरस के अब तक 1,700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 100 से अधिक लोग इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है. वहीं, भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8,356 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 909 नए मामले आए हैं और 34 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 716 लोग ठीक हुए हैं.

See also  कोरोना काल में नवरात्रि पर्व को लेकर गाइडलाइन जारी, मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 6×5 फीट से अधिक नहीं, जानें दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।