बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

'मणिकर्णिका' के बाद, अब 'Manikarnika Returns' में एक बार फिर कंगना बनी योद्धा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। फिल्म मणिकर्णिका से सबका दिल जितने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। जिस प्रकार फिल्म मणिकर्णिका में झांसी की रानी की कहानी दिखाई गई थी। उसी तरह इस फिल्म में भी कश्मीर की रानी के बारे में बताया जाएगा। फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' के निर्माता कमल जैन है। जिन्होंन 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' प्रोड्यूस किया था।

अपनी आने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए कंगना ने कमल जैन के साथ फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा, हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झाँसी की रानी जैसे कई वीरांगनाओं की कहानी का. ऐसी ही एक और अनकही वीरगाथा है कश्मीर की एक रानी की, जिसने महमूद गजनवी को एक नहीं, दो बार हराया. ले कर आ रहे हैं कमल जैन और मैं,
Manikarnika Returns: The Legend of Didda

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1349632994080923649

कंगना रनौत की यह फिल्म बड़े पैमाने पर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी। जो महिलाओं पर केंद्रित होगी। इसमें कंगना दिद्दा का रोल निभाते हुए नज़र आएंगी। दिद्दा कश्मीर की पहली महिला शासक थीं। जिनकी बहादुरी की कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दिद्दा ने महमूद ग़ज़नवी को दो बार युद्ध में हराया था। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2022 में शुरू होने वाली है।

आपको बता दें, कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। फ़िलहाल वह अपनी फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' की शूटिंग में व्यस्त है। कंगना पहले अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी। उसके बाद ही 'मणिकर्णिका रिटर्न्स - द लीजेंड ऑफ दिद्दा' की शूटिंग शुरू करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन