बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जमीन विवाद पर राजस्थान के बाद अब यूपी में मंदिर के पुजारी पर हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लखनऊ। राजस्थान के करौली के बाद अब यूपी के गोंडा तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी (Priest shot in up) को शनिवार रात लगभग दो बजे हमलवारों ने गोली मार दी। पुजारी को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास रामजानकी मंदिर में पूजा पाठ करते हैं और पिछले दो साल से यहीं रह रहे थे। शनिवार रात लगभग दो बजे कुछ लोग आए और उन्होंने परिसर पर गोली चला दी। घटना के पीछे भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है।

दरअसल, मनोरमा उद्गमस्थल की संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद है जिसको लेकर पिछले साल यहां के मंहत सीताराम दास पर भी हमला हो चुका है। पुजारी ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन