रायपुर। प्रदेश में आज जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पुरानी बस्ती स्थित शासकीय सरस्वती कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पहुँचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर चरणबद्ध तरीके से मॉक ड्रिल की पूरी जानकारी ली।

नए वर्ष की पहली अच्छी खबर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई है। कोरोना संक्रमण से जहां 2020 का पूरा समय लोगों को असुविधाओं और परेशानियों से गुजरना पड़ा वहीं इस वर्ष की शुरूआत होते ही कोरोना वैक्सीन के आने की सूचना से जनता में खुशी की लहर है। प्रदेश में इस वक्त 7 जिलों में कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राइ

मॉक ड्रिल की जानकारी लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के 7 जिलों में अभी ड्राई रन किया जा रहा है जिसमें रायपुर भी शामिल है। प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने के उपरांत कोविन एप से रजिस्टर करने के लिए यह प्लेटफार्म सभी के लिए खोले जाने की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।