बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Stock Market : दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 पार

Stock Market : दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 पार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 490.97 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 71,847.57 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 141.25 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। 50 शेयरों के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में बजाज फाइनेंस के शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ था।

निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में बढ़त दर्ज

बीते चार सेशन में 1.29 प्रतिशत तक लुढ़कने के बाद निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स भी 6.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। इसमें शोभा, मेक्रोटेक डेवेलपर्स, गोदरेज प्रॉपर्टी और डीएलएफ बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयर 4.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा। एनबीएफसी ने अपने सालाना ऋण में 26 प्रतिशत जबकि एयूएम में 35% की बढ़त की जानकारी दी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन