रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बुधवार देर रात कार्डियक अरेस्ट आया। नारायण अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने बताया कि इलाज के दौरान अजीत जोगी को एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी हालत स्थिर हो गई थी। उनकी पल्स रेट नीचे गिर गई थी। हालांकि बुधवार देर रात तक उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज उमर सहित डॉक्टरों की टीम आईसीयू में है और जोगी के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका बीपी ऊपर नीचे हो रहा है, जिससे दिक्कत है। जोगी को 9 मई को कार्डियक अरेस्ट आने के कारण नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय से जोगी कोमा में हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  शिक्षकों का VSK ऐप पहले ही दिन हुआ फ्लॉप : ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा पाए शिक्षक, उधर प्राचार्य ने DEO से कहा- प्राइवेट फोन में VSK App नहीं कर पाऊंगा इंस्टॉल..!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।