टाइगर रिजर्व
हैदराबाद में शेरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इस राज्य के सभी टाइगर रिजर्व और सैंक्चुरी बंद

टीआरपी डेस्क। हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ शेरों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद देश के कई टाइगर रिजर्व और अभयारण्य सतर्क हो गए हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार को हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुरी और चिड़ियाघरों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। भोपाल के वन विहार में अब वन्य प्राणियों के कमरों को अब हर दिन सैनेटाइज किया जा रहा है।

जानवरों को गर्म पानी में डालकर मांस खाने को दिया जा रहा है। इतना ही नहीं जानवरों की देखरेख करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है। इंदौर तथा ग्वालियर के चिड़ियाघरों में भी वन्य प्राणियों को मिनरल्स और एंटीवायरल दवाएं देना शुरू कर दिया गया है। राज्य के सतपुड़ा, बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, संजय डुबरी सहित सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुरी को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।