बस्तर में घटे तो बिलासपुर-रायपुर में बढ़े कोरोना के नए मामले, जांजगीर-चांपा में नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला

टीआरपी डेस्क। देश में आज कोरोना (Covid-19) के नए मामले 40 हजार से कम आए हैं। मगर कई जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट चिंता का विषय है। देश में 10% से ज़्यादा पॉजिटिविटी वाले 47 ज़िले हैं।

एक वीक की रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम के चार जिले हैं। असम -त्रिपुरा के दो जिले हैं। केरल के सात जिले हैं। महाराष्ट्र और पुद्दुचेरी के एक, मणिपुर के नौ , मेघालय के तीन , राजस्थान और नागालैंड के पांच ज़िले इसमें शामिल हैं। 5 और 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के बीच देश के 54 जिले हैं। 5 प्रतिशत से कम जिलों की संख्या 633 है। 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट चिंता का विषय है।

पिछले 24 घंटे में आए 38,164 नए केस 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 38,164 नए COVID-19 केस रिपोर्ट हुए हैं वहीं 499 मरीजों की जान गई है। अब तक कोरोना से 4,14,108 लोग जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमण के कुल मामले 3,11,44,229 पहुंच गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 38,660 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,03,08,456 लोग वायरस से जंग जीतने में सफल रहे। पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज भी अधिक रही। जिससे एक्टिव केस में कमी आई है। फिलहाल, देश में 4,21,665 लोगों को इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.35 फीसद है।

See also  बिना कार्य ठेकेदार को भुगतान, सीएमओ समेत सब इंजीनियर, लेखापाल, आरआई निलंबित... एफआईआर के निर्देश

वैक्सीनेशन की बात की जाए तो राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 40.64 करोड़ डोज लोगों को दी गई हैं, जिसमें पहले और दूसरी डोज दोनों शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में 13,63,123 खुराकें दी गई हैं। देश में कुल 44.54 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।