सोनिया गांधी

टीआरपी डेस्क। राजस्थान और पंजाब में गहराते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक 24 जून, 2021 यानी गुरुवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में एआइसीसी (All India Congress Committee) के जनरल सेक्रेटरी, राज्यों के प्रभारी और पीसीसी (Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान हालिया राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि दरअसल, अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है। पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के गुट के बीच तलवारें खींच गई है। आलाकमान ने दोनों के झगड़े को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है।

See also  PM मोदी को 12 विपक्षी दलों ने लिखा पत्र, कोरोना से निपटने दिए ये 9 सुझाव

ठीक ऐसे ही हालात राजस्थान में भी हैं। वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंत्रिमंडल में विस्तार न होने से सचिन पायलट नाराज बताए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।