बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता और पूर्व विधायक अमित जोगी (Former MLA Amit Jogi) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। गौरेला कोर्ट ने आज जकांछ नेता अमित जोगी (Amit Jogi) की जमानत याचिका को रिजेक्ट कर दिया। जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद अमित जोगी (Amit Jogi) ने कहा कि वे एडीजे की अदालत में इसके खिलाफ अपील करेंगे। इधर कोर्ट से जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद अमित जोगी (Amit Jogi) को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैर। अब अमित जोगी एडीजे कोर्ट पेंड्रा रोड में अपील करेंगे।

बता दें कि मारवाही सदन से गिरफ़्तारी के वक्त अमित जोगी (Amit Jogi) खुद वकील की कोट पहन कर कोर्ट में पहुंचे थे। उन्हें निर्वाचन में गलत जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अमित जोगी पर आरोप समीरा पैकरा ने लगाया था। समीरा की शिकायत के बाद पुलिस ने आज सुबह ही उनको गिरफ्तार किया था। इसके बाद जकांछ के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया था।

See also  कांग्रेस में दिग्गज नेताओं के बीच चल रहे मतभेद को क्या सुलझा पाएंगी सोनिया गांधी?

बदले की भावना से फंसाया जा रहा : अजीत जोगी

इस मामले पर जकांछ जे के संस्थापक अजीत जोगी ने कहा कि उनको दुर्भावना के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यवाही को आने वाले उप चुनाव में जकांछ जे के मजबूत उम्मीदवारों के मनोबल पर सियासी प्रहार बताया। इधर कोर्ट से जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद अब अमित जोगी (Amit Jogi) को जेल जाना पड़ेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।