गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Amitabh Bachchan सुबह 3 बजे 'नानावती हॉस्पिटल' में हुए भर्ती

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) के बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर खबर आ रही है, उसे जानकर उनके फैंस परेशान हो सकते हैं। जी हां खबर आ रही है कि, अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिनों से मुंबई के नानावती हॉस्पिटल (Nanavati Hospital) में भर्ती हैं। आपको बता दे कि, बिग बी को रुटीन चेकअप के लिए मंगलवार सुबह 3 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। इतना ही नहीं बिग बी को हॉस्पिटल में अभी कुछ और दिन रखा जाएगा। शायद अमिताभ को हॉस्पिटल से रविवार को ही छुट्टी मिलेगी।

मुंबई के नानावती अस्पताल में जहां बिग बी को रखा गया है, वहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह को लीवर की समस्या है, जिसका खुलासा खुद अमिताभ कई बार कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन सिर्फ 25 प्रतिशत लीवर के सहारे जिंदा हैं। जिसका कारण है, हेपेटाइटिस इंफेक्शन (Hepatitis infection)। जिसके चलते अक्सर अमिताभ रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।

बिग बी इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो 'Kaun Banega Crorepati 11' को होस्ट करने के साथ-साथ ढेर सारी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। जिसमें अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', सूजीत सरकार की 'गुलाबो-सिताबो' और डायरेक्टर रूमी जाफरी की 'चेहरे' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन