रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चितरंजन खेतान का एक ट्वीट काफी सुर्ख़ियों में है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कलेक्टरों की स्थिति को बयां किया है।

ट्वीट कर ये लिखा

चितरंजन खेतान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ कलेक्टर पर ही सारी जिम्मेदारी और उसी से सबकी नाराजगी। वो बहुत अच्छा भी और बहुत खराब भी।नेताओं के काम वो बनाए और नेताओं की डांट वो खाए. क्या करें, क्या न करें, बोल मेरे भाई?

ब्यूरोक्रेट हैं,लेकिन यस मैन नहीं

चितरंजन खेतान का यह ट्वीट ही नहीं, बल्कि ट्विटर पर साझा किया गया उनका बायो भी दिलचस्प है। इस पर उन्होंने अपने बारे में लिखते हुए बताया है कि वह ब्यूरोक्रेट हैं,लेकिन यस मैन नहीं है। राइटर हैं, लेकिन दरबारी नहीं है। ट्रेवलर है, लेकिन टूरिस्ट नहीं है। फोटोग्राफर है,लेकिन क्रिएटर नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।