बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कंगाल हुए अनिल अंबानी: चीनी बैंक जब्त करेंगे विदेशी संपत्ति, जानिए पूरा मामला

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिजनेस डेस्क। दुनिया के टॉप बिजनेसमैन में शामिल अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) अब कंगाल होने के कगार पर पहुंच गए हैं। अब कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की मुश्किलें अब और बढ़ गई है। तीन चीनी बैंकों ने अब अनिल अंबानी की विदेश में स्थित परिसंपत्तियों को जब्त कर अपना बकाया वसूलने का फैसला किया है। बैंकों ने अनिल अंबानी की कंपनियों को करीब 5,276 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था।

वहीं अब तीन चीनी बैंकों इंडस्ट्रियल ऐंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना ( Industrial And Commercial Bank Of China ) , एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना ( The Export-Import Bank of China ) और चाइना डेवलपमेंट बैंक ( China Development Bank ) ने यह निर्णय लिया है ​कि वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए अनिल अंबानी के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई करेंगे और दुनियाभर की उनकी संपत्तियों को हासिल करने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि इस मामले में शुक्रवार को ब्रिटेन में हुई सुनवाई के दौरान अनिल अंबानी ने कथित रूप से यह कहा था कि उनके पास कुछ नहीं बचा है और वे अपनी पत्नी के गहने बेचकर गुजारा कर रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन