नई दिल्ली। Social activist Anna Hazare केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आगे आए हैं।

हजारे ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान और सरकार की स्थिति भारत-पाकिस्तान की तरह हो गई है।

उन्होंने कहा कि आज जो किसानों के साथ हो रहा है वो भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष जैसा बन गया है। हजारे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ बैठक करे और उनकी समस्या को समझें।

बता दें कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों ने बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में जाने से मना कर दिया और कहा कि हम या तो जतंर-मंतर जाएंगे या फिर संसद के सामने अपनी बात रखेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  देश में कोरोना वायरस से आठवीं मौत, मुंबई में विदेशी नागरिक ने तोड़ा दम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।