गुलाम नबी आजाद का ऐलान- बहुत काम कर लिया, अब फ्री हो गया हूं
गुलाम नबी आजाद का ऐलान- बहुत काम कर लिया, अब फ्री हो गया हूं

नई दिल्ली। राज्यसभा से रिटायर हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि लोग अब उन्हें कई जगहों पर देख पाएंगे, क्योंकि वह अब फ्री हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब न तो उनकी सांसद या मंत्री बनने की इच्छा है और न ही अब वह पार्टी में कोई पद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक राजनेता के तौर पर अपने काम से संतुष्ट हैं और जब तक जिंदा रहेंगे, जनता की सेवा करते रहेंगे।

मीडिया से बातचीत में गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैं 1975 में जम्मू-कश्मीर यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। मैंने पार्टी में कई पदों पर काम किया है। मैंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश के लिए काम करने का मौका मिला। मैं खुश हूं कि मैंने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मुझे देश और दुनिया को जानने और समझने का अवसर मिला।

See also  Chhattisgarh 12th board exam: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम


जब तक मैं जिंदा रहूंगा, जनता की सेवा करता रहूंगा

उन्होंने आगे कहा, मैं एक राजनेता के तौर पर अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा, जनता की सेवा करता रहूंगा। जब उनसे संसद में मिले प्रशंसा और बधाईयों को लेकर पूछा गया तो आजाद ने कहा, हम कुछ लोगों को गहराई से समझते हैं तो कुछ को सतही तौर पर। जो मुझे गहराई से समझते हैं, उन्होंने सालों तक मेरा काम देखा है और इसलिए भावुक हो गए। मैं उन सबका आभारी हूं। मैं उन लोगों को भी धन्यवाद दूंगा जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कॉल किया और मेरे लिए ट्वीट किया।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विभिन्न दलों के सहयोगियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरी अपनी प्रशंसा की और जिनके साथ मुझे काम करने का अवसर मिला। मैं उनकी कामनाओं के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं।

See also  जब विधानसभा में भाई अजित पवार से मिलने दौड़ पड़ी सुप्रिया सुले, भरी सभा में छुए पैर देखें video

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।