पश्चिम बंगाल पामेला गोस्वामी ड्रग केस में एक और बीजेपी नेता गिरफ़्तार
पश्चिम बंगाल पामेला गोस्वामी ड्रग केस में एक और बीजेपी नेता गिरफ़्तार

बर्दमान। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में पूर्व बर्दमान जिले से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा के राज्य समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस के मादक पदार्थ खंड द्वारा उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुमो) की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को उनके दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनकी कार से 90 ग्राम कोकीन मिली थी।

गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह सिंह की साजिश है। कोलकाता पुलिस ने राकेश सिंह को एक नोटिस दिया जिसमें उनसे मामले के संबंध में कोलकाता पुलिस मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने उपस्थित होने को कहा गया था। पुलिस ने धारा 160 सीआरपीसी के तहत उन्हें समान भेजा गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।