रायपुर। राजधानी  में एक और गोली कांड की खबर मिल रही है। गोकुल नगर में अज्ञात आरोपियों ने लूट

के बाद आरडीए निवासी नारियल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी

फैल गई है।

 

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर टिकरापारा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी पहुंचे। जानकारी के अनुसार

आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद कारोबारी को सीने में गोली मारकर

फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। कारोबारी का नाम राकेश जायसवाल बताया

जा रहा है।

 

 

बताया जा रहा है ​कि गोली की आवाज सुनने के बाद गोकुल नगर के लोग जब घर से बाहर निकले तो कारोबारी

की हालत देख हैरान रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी आरिफ शेख

कारोबारी की गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही रायपुर एसएसपी आरिफ शेख मौके पर पहुंचे। टिकरापारा पुलिस

See also  स्वास्थ्य सचिव को हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस : जानिए क्या है मामला…

के साथ घटना स्थल की जांच की। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात आरोपियों ने लूट के बाद कारोबारी की गोली मारकर

मौत के घाट उतार दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।