टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ था सिलेक्शन
image source : google

टीआरपी डेस्क। IPL 2021 में शामिल हुआ एक और क्रिकेटर कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना से संक्रमित होने वाले केकेआर के चौथे खिलाड़ी हैं। जो इस साल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट भी संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा को एक दिन पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि उन्हें स्टैंडबाय गेंदबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा सिलेक्टर्स ने अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला को भी स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर टीम में रखा है।

See also  पूर्व CM रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है'

विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। वह 18-22 जून वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत नॉटिंघम में 4 अगस्त से होगी।

वहीं दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त को लीड्स में होगा। चौथा टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर 2 सितंबर से होगा। पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 10 सितंबर से होगा।

प्रसिद्ध कृष्णा का करियर

प्रसिद्ध कृष्णा घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। तब उन्होंने तीन मैच मैच में छह विकेट लिए थे। वहीं 2018 से वह आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 31 मैच खेले हैं और 26 विकेट लिए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 25 साल के प्रसिद्ध ने नौ मैच खेले हैं और 34 विकेट चटकाए हैं। इसी तरह 51 लिस्ट ए मैच में 87 विकेट उनके नाम है।

See also  पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता के विजेता करेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।